1
लीड्स। भारतीय विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच में क्रिकेट इतिहास में टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बन गए है।
उल्लेखनीय है कि पंत से पहले जिम्बाब्वे के पूर्व विकेटकीपर एंडी फ्लॉवर ने साल 2001 में हरारे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 142 व नाबाद 199 रन बनाए थे।
सोमवार को पंत ने चौथे दिन के खेल के दौरान 140 गेंद में 118 रन बनाए। उन्होंने पहली पारी में शानदार 134 रन बनाए थे।
इसके साथ ही वह इंग्लैंड में टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय भी बन गए है। वहीं पंत अब टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले सातवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
उनसे पहले सुनील गावस्कर ने तीन बार, राहुल द्रविड़ ने दो बार ये उपलब्धि हासिल की है वहीं विजय हजारे, रोहित शर्मा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने अपने करियर में एक-एक बार यह उपलब्धि मिली है।