1
नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का 32वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में दिल्ली ने सुपर ओवर में राजस्थान पर जीत दर्ज की।
लेकिन इस रोमांचक मैच में हुए विवाद में दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच मुनाफ पटेल अंपायर से उलझ गए जिसके चलते मुनाफ पर जुर्माना लगाते हुए उनकी 25 प्रतिशत मैच फीस काटी गई और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया है।
उल्लेखीनय है कि दें कि अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें मुनाफ पटेल बाउंड्री पर बैठे फोर्थ अंपायर से तीखी बहस करते दिखाई दिए थे।
मुनाफ अंपायर उनके भेजे गए संदेशवाहक प्लेयर को मैदान में एंट्री नहीं देने को लेकर अंपायर से नाराज़ थे। बीसीसीआई ने इस घटना को आचार संहिता मन और मुनाफ पर कार्रवाई की।