1
रायपुर। छत्तीसगढ़ के धावक अनिमेष कुजूर ने देश के लिए एक और नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।
अनिमेष ने ग्रीस के एथेंस में आयोजित ड्रोमिया अंतर्राष्ट्रीय स्प्रिंट मीट में 100 मीटर की दौड़ में केवल 10.18 सेकंड में ये दौड़ पूरी करके ये उपलब्धि हासिल है।
इससे पहले अनिमेष ने दक्षिण कोरिया में हुए एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 200 मीटर दौड़ को 20.32 सेकेंड में पूरा कर एक और राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को अनिमेष को बधाई देते हुए कहा कि अनिमेष की यह उपलब्धि युवा शक्ति के आत्मविश्वास और सपनों की उड़ान का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।